Shashtri Nagar Maharajganj, Uttar Pradesh

Upcoming Event

Celebrating 74th Republic Day at Paramount Academy

image

दी पैरामाउंट एकेडमी शास्त्री नगर महाराजगंज में 74 वां गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी बड़े धूम- धाम से मनाया गया ।मिलिट्री बैंड के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया । कुछ छात्रों के द्वारा गणतंत्र दिवस पर भाषण दिया गया । विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय बहादुर सिंह के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित करने के बाद ध्वजारोहण किया गया ।श्री सिंह ने 74 वे गणतंत्र दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था । संविधान बनाने में प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान था । इस समिति में महाराजगंज के लाल प्रोफ़ेसर शिब्बन लाल सक्सेना का भी योगदान रहा । हम अपने संविधान निर्मात्री सभा के सदस्यों का तथा देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना बलिदान देने वाले महापुरुषों का नमन व वंदन करते हैं । श्री सिंह ने सभी छात्रों को,अभिभावकों को,नगर वासियों को,शिक्षकों को 74 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नेहा सिंघानिया ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला ।

उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

ENROL YOUR CHILD

Kindly enroll your student for bright future